ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लखीसराय से पूजा और चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर क्या सफल...

लखीसराय से पूजा और चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर क्या सफल होंगे अमित शाह ? जानिए क्या है भ्रांतियां और महत्व

29-Jun-2023 11:53 AM

By First Bihar

LAKHISARAI : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आने वाले हैं। अमित शाह लोकसभा चुनाव से कुछ महीने  पहले लगातार बिहार पर नजर बनाए हुए हैं यही वजह है कि वह पिछले 10 महीने में पांचवीं बार बिहार आ रहे हैं। सहा गुरुवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय के गांधी मैदान में रैली करेंगे इससे पहले वह इलाके के सुप्रसिद्ध मंदिर अशोक धाम में पूजा-अर्चना करेंगे। इसको लेकर मंदिर में काफी जोर-शोर से तैयारी की गई है।


दरअसल, सावन महीने के शुरू होने से पहले देश के गृह मंत्री अमित शाह बिहार आ रहे हैं और यहां वो महादेव की पूजा अर्चना भी करने वाले हैं। अमित शाह इलाके के अशोक धाम में पूजा अर्चना करेंगे। तीन नदियों के मुहाने पर बसे इस मंदिर का काफी विशेष महत्व है। इसे बिहार का देवघर भी कहा जाता है। महाशिवरात्रि व सावन महीने में इस मंदिर में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां बाबा इंद्रदमनेश्वर महादेव की पूजा की जाती है। 


बताया जाता है कि, शिवलिंग के अवतरध  प्रमुख साक्षी बाबा अशोक जी महाराज थे। इनके ही नाम पर इसे आज अशोक धाम के नाम से जाना जाता है।  उन्होंने बताया था कि जब शिवलिंग यहां प्रकट नहीं हुआ था उस समय भी यह जगह काफी स्वच्छ रहता था।  लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सनातन धर्म के अनुयायियों की विशेष श्रद्धा है। इसके बाद गांधी मैदान में आयोजित रैली में पहुंचेगे।


इधर, लखीसराय से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने वाले सत्तासीनों को लेकर यह भ्रांति है कि यहां से अपने अभियान शुरू करने वाले सत्तासीनों को सफलता हाथ नहीं लगी है। इसलिए, कोई भी राजनितिक दल यहां से अपना कार्यक्रम नहीं शुरू करना चाहता है। हालांकि, अब जगह तय होने के बाद यहां अमित शाह के आगमन से पहले वास्तु दोष का निवारण करके खास स्टेज तैयार किया गया है। 


आपको बताते चलें कि, मुंगेर लोकसभा का हृदय स्थली लखीसराय को माना जाता है। इसलिए शाह सोची-समझी रणनीति के तहत यहां से चुनावी समर का आगाज कर जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह को पटखनी देने की दशा और दिशा तय करेंगे। ललन सिंह अभी मुंगेर से सांसद हैं। शाह के दिशा निर्देश को जानने और उसको अमली जमा पहनने के लिए बिहार भाजपा के बड़े नेताओं की टोली के साथ साथ स्थानीय नेताओं की मंडली भी पिछले तीन दिनों से लखीसराय में लगातार डेरा जमाए हुए है।