बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम बिजली बिल के बड़े बकायेदारों पर एक्शन की तैयारी, 31 मार्च तक 200 करोड़ वसूली का लक्ष्य; घर-घर पहुंचेगी टीम BIHAR NEWS : Begusarai में CM Nitish की सुरक्षा में बड़ी चूक! हेलीपैड पर घुसा बैल, पुलिसकर्मियों में मची अफरा-तफरी NEET की तैयारी कर रहे छात्र ने दे दी जान, पढ़ाई के तनाव में उठाया खौफनाक कदम Bihar Crime News: पैसों के विवाद में शराब कारोबारी की बेरहमी से हत्या, खेत में शव मिलने से सनसनी Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम
23-Nov-2023 08:20 AM
By First Bihar
LAKHISARAI: बीते 20 नवंबर को छठ महापर्व के समापन के मौके पर लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी लखीसराय पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। वारदात के तीन दिन बीत जाने के बावजूद आशीष चौधरी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है।
दरअसल, तीहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी के आशीष चौधरी की गिरफ्तारी नहीं होने से हो रही किरकिरी के बाद लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने आशीष चौधरी की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। पुलिस ने मुख्य आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए उसके विशेष पहचान भी बताई है। आशीष के शरीर के पीठ, छाती एवं दोनों हाथों पर भगवान शिव का विशाल टैटू बना हुआ है। एसपी ने सहायक पुलिस अधीक्षक का नंबर 9431800024 एवं 9153292586 को जारी किया है। आशीष चौधरी की सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।
कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में तीन की हत्या के मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुंदन झा ने दुर्गा चौधरी के बेटे आशीष कुमार पर जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार हत्या करने के लिए गोलीबारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक कुंदन ने घर के पास सड़क पर स्थित सवा कट्ठा जमीन को हड़पने की नियत से घटना को अंजाम देने की बात कही है।