ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / नक्सलियों ने मंदिर के पुजारी को किया अगवा, 10 की संख्या में आए...

नक्सलियों ने मंदिर के पुजारी को किया अगवा, 10 की संख्या में आए थे नक्सली

24-Aug-2020 11:37 AM

LAKHISARAI: जिले में नक्सलियों का आतंक जारी है. अब नक्सलियों मंदिर के पुजारी को अगवा कर लिया है. जिसके बाद हड़कंप मच गया है. यह घटना लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र की है. 

10 की संख्या में आए थे अपराधी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि श्रृंगीऋषि धाम मंदिर के पुजारी नीरज झा को नक्सली अगवा कर ले गए. करीब दस की संख्या में नक्सली हथियार लेकर आए थे और अपने साथ हथियार के बल पर जंगल की ओर से ले गए. 

पुलिस जांच में जुटी

इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी. पुलिस नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भरोसा परिजनों को दी है. लेकिन परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही चानन थाना क्षेत्र से भलुई मुखिया समेत तीन लोगों को नक्सलियों ने अगवा कर लिया था. मुखिया के परिजनों से 15 लाख रुपए लेने के बाद नक्सलियों ने छोड़ा था, लेकिन पुलिस ने इस बात से इंकार किया था. नक्सली अगवा कर पैसे की उगाड़ी कर रहे है.