मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
04-Aug-2020 10:15 AM
LAKHISARAI: लेवी नहीं मिलने से नाराज नक्सलियों ने एक मुखिया और दो शख्स का अपहरण कर लिया है. नक्सली तीनों को अपने साथ ले गए हैं. लेकिन देर रात रंविदर रजक को नक्सलियों ने छोड़ दिया है. बाकी दोनों की तलाश में सीआरपीएफ और एसटीएफ और जिला पुलिस के जवान लगे हैं.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सल प्रभावित चानन थाना के भलुई पंचायत के मननपुर गांव से आधी रात को नक्सलियों ने भलुई पंचायत के मुखिया गणेश रजक, भांजा रविंदर रजक और राजेन्द्र यादव को अगवा कर अपने साथ ले गए. वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब सभी लोग खाना खाकर सोने की तैयारी में थे.
बताया जा रहा है कि ऑटोमेटिक हथियार से लैस लगभग तीन दर्जन नक्सली मननपुर गांव पहुंचे और मुखिया समेत तीन लोगों को अगवा कर अपने साथ ले गए. घटना के बाद गांव में दहशत का महौल है. घर में मातम पसर गया है. घटना के पीछे की वजह लेवी की मोटी रकम है, जिसें नक्सलियों को नही दिया गया था. हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. बतादें कि इससे पहले 19 अगस्त 2019 को भी नक्सलियों ने मुखिया गणेश रजक को टारगेट किया था। हलांकि उस घटना में गणेश रजक तो बच गया,लेकिन उसका ड्राइवर सहित दो लोगों को नक्सलियों ने AK 47 से गोली मारकर हत्या कर दी थी.