ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / लखीसराय में दिनदहाड़े डबल मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

लखीसराय में दिनदहाड़े डबल मर्डर, इलाके में दहशत का माहौल

29-Dec-2019 11:53 AM

LAKHISARAI : बिहार में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े दो लोगों की हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पुलिस मुखबिरी के आरोप में मर्डर
वार्डर लखीसराय जिले के चानन थाना इलाके के कोरासी गांव की है. जहां दो अलग-अलग जगहों पर दो लोगों की हत्या कर दी गई. रविवार की सुबह दो लोगों के इस डबल मर्डरकांड से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने दोनों की हत्या की. क्योंकि नक्सलियों ने डेड बॉडी के पास एक पर्चा भी फेंका है. जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है. मृतकों की पहचान मंगल कोड़ा और संजय कोड़ा के रूप में की गई है.


इलाके में सनसनी
इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची है. एसडीपीओ रंजन कुमार के मुताबिक दोनों डेड बॉडी को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस टीम और एसटीएफ इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है.