ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 40 ट्रेनों के रूट बदले, कई गाड़ियां रद्द, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन...

40 ट्रेनों के रूट बदले, कई गाड़ियां रद्द, रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

23-May-2022 08:21 AM

LAKHISARAI: लखीसराय में रेल चक्का जाम आंदोलन अब भी जारी है। 24 घंटे से नई दिल्ली-हावड़ा रेलखंड जाम है, जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही  है। आंदोलन को देखते हुए 56 से अधिक ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है, जबकि 30 ट्रेनें रद्द कर दी गई है। बड़हिया स्टेशन के पटरियों पर आंदोलनकारी जमे हुए हैं ओर लगातार ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 



बड़हिया स्टेशन पर इस रेल चक्का जाम को 24 घंटे हो गए हैं।आंदोलनकारियों के साथ कई दौर की वार्ता विफल रही। हालांकि पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को ठहराव देने पर रेलवे ने भी सहमति जताई है। हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर ट्रेनों का रिचालन ठप है। आपको बता दें, आन्दोलनकारियों ने 20 घंटे से पाटलिपुत्र एक्स. को बड़हिया में रोक रखा है।



उनकी मांग है कि बड़हिया स्टेशन पर ट्रेन को ठहराव दिया जाए। आंदोलन के कारण 40 ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। पैसेंजर समेत 23 ट्रेन भी रद्द कर दी गई है। दानापुर रेल मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 


हेल्प लाइन नंबर- 9264444935 और 7759070004