गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
12-Jul-2020 09:10 PM
LAKHISARAI : बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कई जिलों में लॉकडाउन की घोषणा की गई है. कई जिलों के प्रशासनिक टीम की ओर से सख्त कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में लखीसराय जिलाधिकारी ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना की रोकथाम को लेकर जिले में 19 जुलाई तक लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है. जिला प्रशासन ने इसके लिए नई गाइडलाइन भी जारी कर दिया है. जो इस खबर में नीचे दी हुई है.
लखीसराय जिले को डीएम शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने एक बार फिर से पूरी तरह लॉक डाउन कर दिया है. जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए 13 जुलाई यानी कल से 19 तारीख तक लॉकडाउन लागू रहेगा. लखीसराय जिला में लगातार कोरोना संक्रमण का मामला तेजी से बढ़ रहा था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यह बड़ा निर्णय लिया है.
लखीसराय में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 205 हो गई है. जिसमें से कुल 140 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. विभाग की ओर से जारी नए अपडेट के मुताबिक फिलहाल इस जिले में 65 कोरोना केस एक्टिव हैं. दुबारा लागू किये गए इस लॉकडाउन में क्या-क्या खुला रहेगा और क्या-क्या बंद जाएगा इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है.
यहां पढ़िए पूरी गाइडलाइन -

