गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Sep-2021 08:33 PM
LAKHISARAI: जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर आज लखीसराय पहुंचे। पिपरिया, खुटहा पश्चिमी, खुटहा पूर्वी, लक्ष्मीपुर, दरियापुर, जैतपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के दौरान वे बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी सुशील कुमार, डीडीसी अनिल कुमार, एसडीएम संजय कुमार सिंह, डीएसपी रंजन कुमार, एएसडीएम राकेश कुमार, डीसीएलआर संजय कुमार भी साथ थे।
ललन सिंह बाढ़ पीड़ितों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने यह आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आपके साथ खड़े हैं। आपकों किसी तरह की कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। ललन सिंह ने कहा कि इस बार गंगा में अधिक पानी आ जाने से यह त्रासदी का रूप ले लिया। मुख्यमंत्री ने प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिये। बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत शिविर, सामुदायिक किचन, सुखा राशन, पॉलिथीन एवं नाव की व्यवस्था डीएम के निगरानी में की गयी। ललन सिंह ने कहा कि बाढ़ में फसल क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। फसल नुकसान सर्वे का आकलन कर डीएम सरकार को रिपोर्ट सौपेंगे। तब जाकर फसल क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
इसके पूर्व लखीसराय सीमा सिरारी में एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से उनका स्वागत किया। देर शाम सांसद ललन सिंह ने मां बाला त्रिपुर सुंदरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके जिप अध्यक्ष रामशंकर सिंह उर्फ नूनू सिंह जिला जदयू अध्यक्ष रामानंद मंडल, अरूण कुमार, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार, वार्ड पार्षद अमित कुमार, नागमणि कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।