ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

02-Apr-2024 06:14 PM

By Dhiraj Kumar Singh

JAMUI: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है वही आदर्श आचार संहिता भी लागू है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम की तैनाती की गयी है। सघन जांच अभियान के दौरान जमुई में एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब भी जब्त किया गया है। हालांकि की पुलिस को देखते ही तस्कर कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 319.500 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। 


झाझा-लोकसभा चुनाव को लेकर झाझा सोहजाना चौक के पास बनाए गए चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच के दौरान झाझा पुलिस ने भंवरा पुल के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ कार को जब्त किया है। इस संदर्भ में मंगलवार को झाझा थाना में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने पीसी करते हुए मामले की पूरी जानकारी दी। 


एसडीपीओ ने बताया कि मंगलवार की सुबह में सोहजाना चौक पर बनाए गए चेक पोस्ट पर वाहन जांच किया जा रहा था कि तभी सोनो दिशा से आ रही एक कार डब्ल्यूबी  06सी4446 को जांच  के लिये रोकने का प्रयास किया गया पंरतु कार चालक तेजी से गाड़ी हुए चेक प्वाइंट से भागने में सफल रहा। जिसकी सूचना चेकपोस्ट पर प्रतिनियुक्त पीएसआई निधि कुमारी द्वारा पीएसआई कुंज बिहारी को दिया। तत्पश्चात पीएसआई कुंज बिहारी छापेमारी में निकले ।


एएलटीएफ पदाधिकारी पुनि संजय कुमार यादव, परि.पुअनि नंदन कुमार से संपर्क कर उक्त गाड़ी का पीछा किया गया जिसके बाद पुलिस टीम उक्त कार का पीछा करने मंे जुट गई तभी कार चालक झाझा गिद्धौर मुख्य मार्ग स्थित भंवरा पुल के पास वाहन  छोड़कर भागने में सफल रहा। एसडीपीओ ने बताया कि कार से बरामद शराब कुल 319.500 लीटर है जिसकी कीमत लगभग दो लाख रूपए है। फिलहाल जब्त कार से पुलिस शराब तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई करने में जुट चुकी है।