ब्रेकिंग न्यूज़

मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन

Home / news / लगातार दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग, आर ब्लॉक-दीघा फोर लेन पर...

लगातार दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग, आर ब्लॉक-दीघा फोर लेन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

27-Dec-2020 04:19 PM

By Neeraj Kumar

PATNA : राजधानी पटना के आर ब्लॉक-दीघा रोड पर पुनाइचक के पास आज लगातार दूसरे दिन भी स्थानीय लोगों ने खूब बवाल काटा. लोग अपने मांगों को लेकर अड़े रहें. लोगों की मांग है कि जबतक यहां ओवरब्रिज नहीं बनेगा तब तक वह सड़क पर से जाम नहीं हटाएंगे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आर ब्लॉक-दीघा रोड पर गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह ठप रखा. जो गाड़ियां आ-जा रही थी, उन्हें भी लोगों द्वारा रोक दिया गया. 


आज भी प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि पुनाइचक और बोरिंग रोड के बीच डिवाइडर में कट नहीं होने की वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन और सरकार केवल आश्वासन देने का काम कर रही है लेकिन धरातल पर इस तरफ कोई काम नहीं हो रहा है. लोगों का कहना है कि जब यहां हाइवे नहीं बना था. रेलवे की पटरी थी, तब भी रास्ता चालू था. लेकिन अब हाइवे बनने के बाद उस रास्ते को बंद कर दिया गया है. जिसे लेकर स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं, और ओवरब्रिज के साथ रास्ते को फिर से चालू कराने की मांग कर रहे हैं.


लोगों ने सरकार से मांग की है कि सरकार अगर नीचे से रास्ता नहीं देना चाहती है, तो कम से कम हाइवे के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण करा दे क्योंकि उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.