ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़

कोई नहीं छू रहा था भिखारी की लाश, लेडी सब इंस्पेक्टर 2 KM पैदल कंधे पर ले कर चली, खुद किया अंतिम संस्कार

02-Feb-2021 03:31 PM

DESK : पुलिस के नाम सुनते ही हमारे मन में बस निर्दयी, कड़क इंसान, गुस्से वाली तस्वीर सामने आती है, लेकिन आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के कासीबुग्गा पुलिस स्टेशन की महिला सब इंस्पेक्टर की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो हमारी सारी धारना तो तोड़ देती है. 

महिला सब इंस्पेक्टर सिरीशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक अनजान व्यक्ति के शव को कंधे पर रखकर दो किलोमिटर तक का सफर तय किया और फिर पूरे रिती रिवाज के साथ खुद उसका अंतिम संस्कार भी किया. 

बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में एक लावारिश लाश मिली थी. यह लाश एक भिखारी की थी जिसने संभवत: ठंड या बीमारी से दम तोड़ दिया था. भिखारी की लाश खेत में पड़ी रही, लेकिन किसी ने उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं की. मामले की सूचना मिलते ही कासीबुग्गा पुलिस थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सिरिशा मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया कि वो मृतक के शव को श्मशान पहुंचाने में मदद करें.

इसके बावजूद कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया तो सिरिशा ने खुद ही यह तय किया कि वो भिखारी का अंतिम संस्कार करेगी.  इसके बाद एक मजदूर की मदद से सिरिशा ने  भिखारी के शव को दो किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर बाहर लाई और उसका अंतिम संस्कार किया. इस दौरान लोग उनकी वीडियो बनाते रहे और यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कोट्टूरू सिरिशा 2017 बैच की सब इंस्पेक्टर हैं. वीडियो वायरल होने के बाद लोग सिरिशा के हौसले को सलाम कर रहे हैं.