बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Mar-2020 06:43 PM
PATNA : महिलाओं के साथ छेड़खानी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आज कल सुर्ख़ियों में छाया हुआ है. दरअसल एक मनचले को सबक सिखाने का एक वीडियो सामने आया है. यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस इस वीडियो की छानबीन में जुटी हुई है.
मनचले की पिटाई का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस बात का दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो बिहार के मधेपुरा जिले का है. जहां सिंहेश्वर थाना इलाके के सिंहेश्वर बाजार स्थित महावीर चौक पर एक लड़की को मनचला रोज छेड़ रहा था. लड़की उसकी इस हरकत से परेशान थी. उसने कई बार ऐसा करने से लड़के को मना किया, मगर बदतमीज लड़का उसकी बात को नहीं मान रहा था.
लड़के की इस हरकत से परेशान लड़की ने उसे सबक सिखाने का फैसला कर लिया. बताया जा रहा है कि सिंहेश्वर के रहने वाले पप्पू सिंह का बेटा छोटू सिंह लड़की के साथ रोज छेड़खानी करता था. रास्ते में जाते समय फब्तियां कसता था. जिसको लेकर उसने अपने घरवालों से भी शिकायत की थी, लेकिन फिर भी लड़का मानने को तैयार नहीं था. फिर लड़की ने उसकी जमकर धिनाइ कर दी. वायरल वीडियो में लड़की ने आधे मिनट के पल भर के क्षण में ताबड़तोड़ 16 थप्पड़ उसके गाल पर मार दी.
बहरहाल यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन की ओर से आरोपी के ऊपर कार्रवाई की बात कही जा रही है.