JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
18-Oct-2020 08:11 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने बिहार के लड़के और लड़कियों के लिए बड़ा एलान किया है. आरा में चुनावी जनसभा में लोगों को संबोधित उन्होंने कहा कि बिहार से बेरोजगारी को किसी भी हालत में वे दूर करेंगे. एनडीए सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में रोजगार समाप्त हो गया है.
आरा में जाप उम्मीदवार डॉ ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि गरीबों को मिलने वाली हर पेंशन की राशि कम से कम 3000 रुपए होगी. इंटर पास छात्राओं के लिए स्कूटी और छात्रों को मोटरसाइकिल दी जाएगी. हमारी लड़ाई मानवतावाद की है. यहां हर कोई बराबरी के दृष्टिकोण से अपना हक और अधिकार प्राप्त करेगा. ये सब बातें हम हवा में नहीं कह रहे हैं. हमने इसके लिए कोर्ट में एफिडेविट दिया है. जो लोग हवा में रोजगार देने की बात कर रहे हैं, उनसे भी कहिये कि जरा वे भी एफिडेविट करा लें.
पप्पू यादव ने अपनी प्रतिज्ञा यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत पटना के पालीगंज विधानसभा से की जहाँ उन्होंने PDA समर्थित जाप के उम्मीदवार फजूल रहमान के पक्ष में जनता से वोट मांगा. इसके बाद पप्पू यादव ने भोजपुर के आरा एवं बड़हरा, रोहतास और बक्सर में जनसभाओं को संबोधित किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बाढ़ में नीतीश कुमार एक दिन भी घर से बाहर नहीं निकले. जब दूसरे राज्यों की सरकारें अपने-अपने छात्रों को कोटा से बुला रही थी तब नीतीश कुमार ने छात्रों को लाने से साफ मना कर दिया और उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया. मैंने ट्रेन और बस से हजारों छात्रों को वापस लाया.
पालीगंज विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए जाप अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में जब भी कोई मुसीबत आई चाहे वो बाढ़, सुखाड़, चमकी बुखार हो या कोरोना वायरस, सिर्फ मैं और मेरी पार्टी ही लोगों के साथ खड़ी रही और उनकी मदद की. पटना में जलजमाव के समय उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी हाफ पैंट पहन भाग खड़े हुए. लेकिन हमने किसी का साथ नहीं छोड़ा और लगातार लोगों की सेवा करते रहे. ऐसे ही आगे भी करते रहेंगे. कोरोनावायरस में 70 लाख लोगों की आर्थिक मदद की और राशन मुहैया कराया.
आगे उन्होंने कहा कि हमें एक मौका दीजिये, ऐसी नौबत नहीं आएगी कि आप मुसीबत में पड़े और नेता छोड़ कर चले जाए. हम सबसे पहले आपके पास आपके साथ खड़े होंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि स्मार्ट सिटी, मेक इन इंडिया, नमामि गंगे, 1 लाख 60 हज़ार करोड़ के पैकेज का क्या हुआ? 14 करोड़ युवाओं की नौकरी चली गयी और अर्थव्यवस्था धराम से नीचे गिर गयी.
पप्पू यादव ने कहा कि 30 साल आपने लालू-नीतीश को वोट क्या इसलिए दिया था कि किसान आत्महत्या करें, युवा बेरोजगार रहें, बच्चों को शिक्षा नहीं मिले, महिलाएं सुरक्षित न रहें? अब समय बदलाव का है. हमारे सत्ता में आने के तीन महीने के अन्दर बालू और भू माफिया, अपराधी जेल में होंगे. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.