मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा
10-Jun-2023 11:59 AM
By First Bihar
ARARIA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना ओसामा बिन लादेन से कर दी है। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर अररिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर घूमने से वे पीएम नहीं बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजनीति में राहुल गांधी अभी 50 साल के बच्चे की तरफ हैं।
दरअसल, केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बीजेपी की तरफ से विभिन्न जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर बीजेपी नेता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता से बता रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद में विरोध दल के नेता सम्राट चौधरी शुक्रवार को अररिया पहुंचे थे, जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की तुलना आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से कर दी।
अररिया के तेरापंथ भवन में महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सम्राट ने कहा कि राहुल गांधी सोचते हैं कि नरेंद्र मोदी की तरह वे भी प्रधानमंत्री हो जाएंगे लेकिन हमलोग राहुल गांधी को राजनीति में 50 साल का बच्चा ही समझते हैं। इस दौरान सम्राट ने कहा कि सीमांचल में गौ हत्या, लव जिहाद जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी साथ ही साथ बांग्लादेशी घुसपैठ करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन होगा।