गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
19-Aug-2020 04:33 PM
PATNA : लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है. उच्च न्यायालय ने इस मामले में लफनामा दाखिल करने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति डॉ अनिल कुमार उपाध्याय की एकल पीठ ने कुमार प्रवीण प्रताप और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका पर बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए अपना यह आदेश पारित किया है.
इस मामले में याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता विश्वजीत मिश्रा का कहना था कि 84 की संख्या में याचिकाकर्ताओं के मामले में अदालत ने विगत 30 जून, 2016 को ही एक अन्य याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि हायर यानी उच्च डिग्री उक्त मामले के रास्ते में नहीं आएगी, फिर भी हायर डिग्री यानी उच्च डिग्री होने के कारण इनके मामले में विचार नहीं किया गया.
वैसे, विज्ञापन के अनुसार लैब टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति हेतु योग्यता डी एमएलटी -डिप्लोमा रखा गया है. बिहार स्टेट स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा विगत 29 मई, 2020 को प्रकाशित मेरिट लिस्ट में याचिकाकर्ताओं को नहीं रखा गया है. लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति हेतु 21 जून, 2015 को विज्ञापन संख्या- 05010115 प्रकाशित किया गया था. इस मामले में आगे की सुनवाई आगामी 12 सितंबर को की जाएगी.