पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
06-Dec-2023 07:46 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में करीब 7 साल से पूर्ण शराबबंदी है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद ना तो पीने वाले सुधरने का नाम ले रहे हैं और ना ही बेचने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है जहां शादी समारोह में एक युवक शराब की बोतल लिये बार बाला के साथ डांस करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या यही शराबबंदी है?
एक कहावत है कि सईया भईल कोतवाल तो डर काहे का..यह बेगूसराय में देखने को मिला। जहां फुलवरिया थाने के दारोगा सुधीर सिंह की बेटी की शादी बरौनी के तेघड़ा निवासी त्रिपुरारी सिंह के बेटे कमलनयन से तय हुई। शादी से पहले 3 दिसंबर को तिलक समारोह का आयोजन बरौनी स्थित लड़के के घर पर हुआ था। तिलक समारोह में बार-बालाओं को भी बुलाया गया था।
बार-बाला डांस कर रही थी तभी एक युवक शराब के साथ कैमरे में कैद हो गया। उसने कमर में शराब की बोतल घुसा रखी थी। शराब का गाना भी बज रहा था जिस पर बार-बाला डांस कर रही थी और वहां बैठे लोग भी झूमते दिख रहे थे। शराब के साथ युवक का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार ने मामले को संज्ञान में लिया। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो की जांच का निर्देश तेघड़ा डीएसपी को दिया गया है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
