ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें

Home / news / क्या यही है LJP का नया नारा, 'मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी...

क्या यही है LJP का नया नारा, 'मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं'

03-Oct-2020 02:32 PM

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पहले चरण के मतदान के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. लेकिन एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे का एलान अब तक नहीं हो पाया है. दोनों गठबंधनों में उथल-पुथल मची हुई है. लेकिन ये ख़बरें सामने आ रही हैं कि महागठबंधन के भीतर अब सारी चीजें ऑल इज वेल हैं. मगर एनडीए खेमे में अभी भी घमासान मचा हुआ है.


एनडीए के भीतर इन दिनों कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. एक ओर भाजपा और जेडीयू खेमे की बातचीत बंद हो गई है, वहीं दूसरी ओर चिराग पासवान की पार्टी सीएम नीतीश के ऊपर ताबड़तोड़ हमले कर रही है. बीते दिन शुक्रवार को एलजेपी ने सीएम नीतीश के सात निश्चय योजना को भ्रष्टाचार करार दिया था. आज शनिवार को एक पोस्टर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जिससे कई सवाल उठ रहे हैं.


दरअसल वायरल पोस्टर एलजेपी पार्टी का होने का दावा किया जा रहा है. जिसमें लिखा गया है कि 'मोदी से बैर नहीं, नीतीश तेरी खैर नहीं'. इस पोस्टर के सामने आने के बाद दोनों दलों के बीच तल्खी और भी ज्यादा भी बढ़ गई है. हालांकि इस वायरल पोस्टर में एलजेपी पार्टी का सिंबल नहीं दिख रहा है. इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि वायरल पोस्टर एलजेपी की ओर से जारी किया गया एक आधिकारिक पोस्टर है.


news image


एलजेपी की ओर से सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमला किया जा रहा है. इस पोस्टर में बताया गया है कि नीतीश के लिए कुर्सी पहली प्राथमिकता है, जबकि एलजेपी और बीजेपी के लिए पहली प्राथमिकता बिहार है. बता दें कि बिहार एनडीए में बीजेपी, एलजेपी और जेडीयू के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर जबर्दस्त रस्साकस्सी चल रही है. बिहार में चर्चा तो ये भी है कि एलजेपी जरूरत पड़ने पर अकेले भी चुनाव लड़ सकती है.