Paramedical Exam Bihar : बिहार विधानसभा में उठा ANM, GNM परीक्षा का मुद्दा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दिया बड़ा अपडेट CRIME NEWS: सिवान में बेखौफ अपराधियों का तांडव, देर रात पत्रकार को मारी गोली, हालत गंभीर, पटना रेफर, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल Bihar Dental Counci : बिहार डेंटल काउंसलिंग में पूर्णकालिक बहाली पर मंत्री का बड़ा एलान, जल्द ही मिलने वाली है यह सुविधा Bihar Vidhan Sabha : विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर आज सदन में हंगामे के आसार; 2026-27 अनुपूरक बजट होगा पेश Bihar Assembly news : लालू -राबड़ी और तेजस्वी को लेकर बोले JDU विधायक - जंगल के जानवर को शहर में लाने पर नहीं लगता मन ... Bihar train cancelled : बिहार ट्रेन अपडेट: वंदे भारत-सप्तक्रांति का रूट बदला, जानें रद्द ट्रेनों की पूरी लिस्ट TRE-4 BPSC Teacher Vacancy: 11-12वीं में इन विषयों में होगी सबसे ज्यादा भर्ती, देखें किस सब्जेक्ट में कितनी सीटें; प्राइमरी से लेकर हाई स्कूल तक की पूरी लिस्ट Bihar Assembly : बजट सत्र में आज भी टकराव के आसार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष New toll rule 2026 : एक्सप्रेसवे यात्रियों को राहत! टोल वसूली नियमों में बड़ा बदलाव, अब नहीं देना होगा पूरा शुल्क Bihar Road News : बिहार के इस ग्रीनफील्ड फोरलेन पर जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां, डीएम ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश
16-Oct-2022 11:08 AM
PATNA : बीजेपी से अलग होकर नीतीश कुमार मिशन 2024 पर निकल चुके हैं। जेडीयू के एजेंडे में विपक्षी एकजुटता सबसे ऊपर है। लगातार नीतीश कह रहे हैं कि उनका मकसद प्रधानमंत्री बनना नहीं बल्कि बीजेपी के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करना है, 2024 में बदलाव ही संकल्प है। लेकिन जेडीयू के अंदर से लगातार यह मांग उठती रही है कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधानमंत्री बनें। नीतीश की पीएम पद की उम्मीदवारी को लेकर भले ही जेडीयू के अंदर से मांग उठती रही हो लेकिन आरजेडी की तरफ से नीतीश को दिल्ली भेजे जाने की बात कहना जेडीयू के शीर्ष नेताओं को गवारा नहीं है। यही वजह है कि नीतीश के 2024 वाले मिशन को लेकर बयान देने वाले जगदानंद सिंह सरीखे सीनियर आरजेडी नेता को साइड लाइन होना पड़ा। नीतीश कुमार के गवर्नेंस मॉडल पर सवाल उठाने वाले उनके ही कैबिनेट में शामिल आरजेडी कोटे के मंत्री सुधाकर सिंह को इस्तीफा देना पड़ा। लेकिन बिहार के राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा और सवाल अब भी बना हुआ है कि नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी क्या वाकई तेजस्वी यादव होंगे? नीतीश जब दिल्ली के लिए कूच करेंगे तो क्या बिहार की कमान वह तेजस्वी के हाथ में दे देंगे?
तेजस्वी के उत्तराधिकार पर सवाल?
नीतीश कुमार की महागठबंधन में वापसी के बाद सियासी गलियारे में लगातार यह चर्चा है कि नीतीश अगर दिल्ली का रुख करते हैं तो तेजस्वी ही बिहार की कमान संभालेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कई मौकों पर तेजस्वी यादव की तरफ इशारा करके कह चुके हैं कि अब सब कुछ इन्हीं लोगों को संभालना है, हम तो अपना काम करते रहते हैं। ऐसे में नीतीश कुमार के बाद क्या उनके उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ही होंगे यह सवाल सीधे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से किया गया है। इसके जवाब में ललन सिंह ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। तेजस्वी के उत्तराधिकार को लेकर किए गए सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में कहीं कोई उत्तराधिकारी नहीं होता, जनता तय करती है कि कौन नेता है। ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव में परिपक्वता है और वह गठबंधन ठीक तरीके से चला रहे हैं और गठबंधन के अंदर तालमेल भी सही है। तेजस्वी गठबंधन के उत्तराधिकारी हैं या नहीं इस सवाल को ललन सिंह टाल गए। इसके लिए लोकतंत्र का हवाला दे दिया लेकिन देखा जाए तो जेडीयू अध्यक्ष ने जो बात कही वह 2025 की तरफ इशारा करती है। कहीं जेडीयू अध्यक्ष यह तो नहीं कहना चाहते हैं कि साल 2024 में अगर नीतीश दिल्ली में चूक भी गए तो 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
आरजेडी में खामोशी
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने लोकतंत्र का हवाला देकर भले ही तेजस्वी यादव के उत्तराधिकार के सवाल को खारिज कर दिया हो। भले ही तेजस्वी पर कुछ खुल कर बोलना नहीं चाहते हो लेकिन एक बात जो आरजेडी का हर नेता और कार्यकर्ता समझ रहा है वह यह कि नीतीश के विकल्प बिहार में केवल और केवल तेजस्वी यादव हो सकते हैं। आरजेडी का हर नेता और कार्यकर्ता अगर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले गठबंधन के पीछे खड़ा है तो उसके मन में इस बात की अभिलाषा भी है कि तेजस्वी एक न एक दिन बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। यह बात अलग है कि तेजस्वी के नेतृत्व को लेकर या नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को लेकर फिलहाल आरजेडी के नेताओं की जुबान बंद कर दी गई है। पिछले दिनों दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान ही लालू यादव ने ऐलान कर दिया था कि ऐसे मसलों पर केवल या तो वे खुद कोई बयान देंगे या फिर तेजस्वी यादव। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का जो हाल हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। उनके बेटे सुधाकर सिंह के साथ जो कुछ हुआ वह भी सबके सामने है। ऐसे में नीतीश कुमार के बाद तेजस्वी यादव को उनका उत्तराधिकारी जेडीयू अगर फिलहाल नहीं मान रही तो आरजेडी के नेता चाह कर भी कुछ नहीं कह सकते।