ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / क्या RJD का हाथ छोड़ रहा है कांग्रेस? अजित शर्मा ने कर दिया...

क्या RJD का हाथ छोड़ रहा है कांग्रेस? अजित शर्मा ने कर दिया इशारा

16-May-2022 11:20 AM

DESK: सियासी मजधार में लटकी कांग्रेस अब आत्मनिर्भर बनने पर जोर दे रही है। दरअसल, बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच गठबंधन में दरार साफ़ तौर से देखा जा सकता है। बता दें कि दोनों पार्टियां उपचुनाव और एमएलसी चुनाव में अलग-अलग मैदान में उतर चुकी है। अब प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की मजबूती को लेकर अगले बिहार चुनाव में अकेले लड़ने की गुहार लगाई है। उदयपुर में पार्टी का तीन दिवसीय चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने रविवार को हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ समझौता करने के बजाय पार्टी को आत्मनिर्भर बनना चाहिए। 


अजित शर्मा ने कहा कि 'हमें कमज़ोर नहीं है। हमें दूसरों के सामने झुकने की आवश्यकता नहीं है। हमें कांग्रेस की मजबूती के लिए मेहनत करना चाहिए। अगर हम लगातार दूसरी पार्टियों से सहयोग मांगते रहेंगे तो इससे कार्यकर्ताओं के बीच गलत मैसेज जाएगा और उसके मनोबल में भी कमी आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आने पर गठबंधन के साथ चुनाव संबंधी रणनीति पर विचार किया जा सकता है। 


उन्होंने कहा कि हम समान विचारधारा वाले दलों के कांटेक्ट में रहेंगे क्योंकि भाजपा को पराजित करना ही हमारी मुख्य प्राथमिकता है। इस शिविर में प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, कमलनाथ और मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने शिरकत की। जब उनसे सवाल किया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने क्या रिएक्शन दिए, इसपर शर्मा ने कहा कि सभी बातों को नोट कर लिया गया है। अब यह पार्टी आलाकमान पर निर्भर करता है।