ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट

तो क्या लालू को बनाएंगे PM? बोले अमित शाह- गलती से INDIA की बनी सरकार तो एक-एक साल का होगा प्रधानमंत्री का कार्यकाल

29-Apr-2024 01:25 PM

By First Bihar

MADHUBANI : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को मधुबनी के झंझारपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से पूछा कि आपलोग बताइए कि क्या लालू, राहुल और ममता प्रधानमंत्री बनने लायक हैं? अगर गलती से आप लोगों ने इनकी सरकार बना दी तो ये एक-एक साल के पीएम रहेंगे। यही इनके बीच डील हुई है।


अमित शाह ने कहा कि लालू का एक मात्रलक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। सोनिया गांधी का एकमात्र लक्ष्य अपने बेटे को पीएम बनाना है। इन लोगों के पास न नेता है, न कोई विजन है। जनता की भलाई सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं। लालू जी ने चारा, शिक्षा, रेलवे भूमि तक में घोटाले किये हैं। अब ये सरकार गलती से बना लेंगे तो मालूम नहीं क्या करेंगे। इसलिए जनता की भलाई सिर्फ नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं।


इसके आगे शाह ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी नेताओं को राम मंदिर बुलाया गया था। लेकिन गंदी राजनीति के तहत वो लोग नहीं आए। देश की जनता इसका जवाब देगी। कर्पूरी ठाकुर यहीं से विधायक रहे हैं। लालू और उनकी कंपनी ने कर्पूरी ठाकुर को कभी सम्मान नहीं दिया। हमारी सरकार ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है। हमलोग देश के विकास के किए काम करते हैं, न कि खुद के विकास के लिए।


अमित शाह ने कहा कि मोदी जी ने कोरोना से बचाव के लिए 130 करोड़ लोगों को टीके लगवाकर भारत को सुरक्षित बनाने का काम किया है। वहीं राहुल इसका मजाक उड़ाते थे। वह कहते थे यह मोदी जी का टीका है। एक दिन अंधेरे में वह भी टीका लगाकर आ गए। महामारी के समय भी आप राजनीति करते हो। इसलिए देश को मजबूर नहीं मजबूत नेतृत्व वाली सरकार चाहिए।