Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
01-Jan-2022 05:49 PM
GOPALGANJ: गोपालगंज सदर अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक कुत्ते के विवाद को लेकर एक युवती और महिला आपस में ही झगड़ने लगी। इस दौरान दोनों गालीगलौज और झोटा झोटी भी करने लगी। उस वक्त अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने दोनों का छुड़ाने की कोशिश भी की लेकिन दोनों शांत होने का नाम नहीं ले रही थी। तभी किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर मारपीट का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मामला गोपालगंज सदर अस्पताल का है जो 31 दिसंबर की बतायी जा रही है। बताया जाता है कि 45 वर्षीय महिला एक आवारा कुत्ते को पीट रही थी तभी वहां मौजूद 25 वर्षीय युवती ने उसे ऐसा करने से रोका। जो महिला को नागवार गुजर गया। फिर क्या था इसी बात को लेकर दोनों झोटा झोटी और गालीगलौज करने लगी।
महिला को लड़की ने पटक दिया और बाल पकड़कर पिटने लगी। वही महिला भी इस दौरान गालीगलौज करने लगी और बाल पकड़कर मारपीट करने लगी। जिस समय मारपीट की यह घटना हुई उस वक्त कई लोग वहां मौजूद थे लेकिन किसी ने झगड़े को छुड़ाने की कोशिश नहीं की। दोनों महिला थी इसलिए लोग इस लड़ाई को छु़ड़ाने से हिचक रहे थे।
लेकिन जब मामला काफी बढ़ गया और दोनों एक दूसरे को दांत काटने लगी। तभी सूचना पर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी पहुंचे और बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया। जिसके बाद दोनों अस्पताल परिसर से अचानक गायब हो गयी। युवती और महिला कौन थी और यहां किस लिए आई थी इस बात का पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल परिसर में दोनों की झोटा झोटी की चर्चा खूब हो रही है। वही किसी ने इस झगड़े का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को देख लोग भी हैरान है। लोगों का कहना था कि कुत्ते को लेकर कोई इस तरह से लड़ेगी किसी ने सोचा भी नहीं था। कई लोग तो पहले समझ ही नहीं पा रहे थे कि आखिर दोनों लड़ किस बात के लिए रही है। पूछताछ के दौरान जब पता चला कि एक कुत्ते की पिटाई को लेकर यह सब हुआ तो यह सुनकर लोग भी दंग रह गये।