Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
08-Oct-2023 02:10 PM
By First Bihar
PATNA : जातीय गणना में बहुत सारा गांव में कोई कर्मचारी गया ही नहीं तो फिर कैसे आखिर यह गणना हो गई। दूसरी बात यह है कि इसमें जो आर्थिक गणना की की बात कही गयी है वो बिना किसी से मिले कैसे संभव है। जब कर्मी हमसे मिलेंगे ही नहीं तो उन्हें हमारी आर्थिक जानकारी कैसे हासिल हुई है। उसके बाबजूद अगर कहा जा रहा है कि उन्हें गणना कर लिया तो यह अपने आप में सवाल है। यह बातें राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कही है।
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि - राज्य में बहुत सारे गांव में कर्मचारी गए जहि नहीं तो कैसे गणना हुई। इसके साथ ही जो आर्थिक गणना की बात कही जा रही है उसको लेकर कहना है कि जबतक कर्मी सामने से मुलाकात करेंगे ही नहीं तो उससे आकड़े लेंगे ही नहीं तो कैसे हमारे बारे में लोगो को मालूम होगा। उनको कैसे मालूम की हमको कितना पेंशन मिलता है। अगर मान भी लिया जाए की हमारे पड़ोसी से यह पूछ लिया गया हो तो भी पूरी जानकारी ले लेना संभव नहीं है।
इसके आगे उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी को कहां से मालूम होगा की इसके आलावा कहीं दूसरे जगह हमारा घर है या नहीं। पटना में यदि है तो कितनी जमीन है। मुंबई ये यदि है तो कितनी संपत्ति है। हमारे खाते में कितना पैसा है यह हमारे बगल में रहने वाले लोगों को कैसे मालूम होगा। तो फिर आर्थिक सर्वें कैसे हो गया। मुझे तो जो लगता है कि आनन- फानन में चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह कोई बड़ी साजिश है। इससे समाज में तनाव पैदा करके लोगों को अलग करने का फ़िराक है।
कुशवाहा ने कहा कि- नीतीश कुमार ने खुद ही कहा है कि अब उनके जाने का समय है लेकिन जाने का मतलब यह नहीं होता है कि समाज को बर्बाद करके जाना है हमको सरकार यह देख उपेंद्र कुशवाहा के बारे में जो आर्थिक रिपोर्ट जमा की है। उसमें हमारे अकाउंट में कितना पैसा है? किसने उनको बताया मुझे कितना पेंशन मिलता है? यह जानकारी उनके पास कहां से आई मेरा घर पटना में कितनी जमीन में है? यह जानकारी उन्हें कहां से मिली मुंबई और दिल्ली में भी मेरी संपत्ति है या नहीं है? यह बात सिर्फ मेरे बारे में नहीं बल्कि बिहार के सभी लोगों के बारे में है कि आखिर जब कोई कर्मी में गया ही नहीं तो फिर उनके पास जानकारी आई कहां से।