मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत
08-Oct-2020 03:54 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन, यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल और ओमप्रकाश राजभर की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) को साथ मिलाकर ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट बनाया है. गुरूवार को इस गठबंधन के सीट बंटवारे का भी एलान कर दिया गया है.
पटना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारे का एलान किया गया. बिहार विधानसभा चुनाव में यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की बहुजन समाज पार्टी 80 सीट, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन 25 सीट, देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल 25 सीट और बाकी की 113 सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) चुनाव लड़ेगी.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में बांटों और राज करो की राजनीति चल रही है. बिहार लगातार पीछे हैं और पीछे ही जा रहा है. ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट नौजवानों को समर्पित है. बिहार के युवक बिहार के बाहर राज्यों में नौकरी के लिए घूमते रहे हैं. गरीब परिवार के लोगों के लिए कोई सुविधा बिहार में नहीं है. युवकों का सपना पूरा करने के लिए शिक्षा की बहुत जरूरत होती है. गरीबों के लिए बिहार में शिक्षा की सुविधा नहीं है. पैसे वालों के बच्चे बिहार के बाहर दूसरे राज्यों में पढाई करते हैं लेकिन गरीब के बच्चे बिहार में नहीं पढाई कर पाते हैं.
ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट के संयोजक देवेंद्र यादव ने कहा कि सामाजिक और आर्थिक विषमता आज मुंह बा कर खड़ी है. अर्थव्यवस्था आईसीयू में चला गया है. ऐसे वक़्त में बिहार में भी राजनीति पटरी से उतर गई है. बिहार में जीवन और जीविका संकट में है. बिहार में 15 साल बनाम 15 साल एक षड़यंत्र है. यह बुराई से बुराई का एक रिहर्सल है. आम जनता को भटकाया जा रहा है. जनता को रास्ते पर लाने के ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट को बनाया गया है. उन्होंने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का चेहरा हैं. इसबार चौकाने वाला जनादेश आएगा. ओवैसी ने कहा कि बिहार में आजतक गरीबों का उत्थान नहीं हो पाया है. ओवैसी ने कहा कि मैं भी उपेंद्र कुशवाहा को ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेकुलर फ्रंट का चेहरा घोषित करता हूँ.