ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

‘कुशवाहा और मांझी पिछड़ा-अति पिछड़ा विरोधी.. चुनाव में खटिया खड़ी हो जाएगी’ राजभवन मार्च पर RJD का हमला

14-Oct-2023 04:29 PM

By Ranjan Kumar

SASARAM: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट जारी होने के साथ शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है।एक तरफ जहां सत्ताधारी दल जातीय गणना को सरकार की उपलब्धि बता रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ विरोधी दल आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया है। जातीय गणना के आंकड़ों पर सवाल उठाने वाले दलों पर आरजेडी ने हमला बोला है।


बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और आरजेडी के वरिष्ठ नेता उदय नारायण चौधरी ने उपेंद्र कुशवाहा तथा जीतन राम मांझी को अंबेडकर विरोधी बताया है और कहा है कि जब से जातीय गणना की रिपोर्ट आई है, कुशवाहा जैसे नेता बीमार पड़ गए हैं। भाजपा के साथ जाने वाले जितने भी दलित, पिछड़े नेता है, सभी को उन्होंने अंबेडकर विरोधी बताया और कहा कि आने वाले चुनाव में उन तमाम दलित, पिछड़े नेता जो भाजपा के साथ खड़े हैं, उनकी खटिया खड़ी हो जाएगी। 


उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर निशाना साधते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा का अपना इलेक्शन सिंबल भी नहीं है, वह खुद भाजपा के सिंबल से चुनाव लड़ने के लिए परेशान है। ऐसे में उनके राजभवन मार्च यह बताता है कि वह पिछड़ा, अति-पिछड़ा तथा दलित विरोधी हैं। बता दे कि सासाराम के एक निजी हाल में राष्ट्रीय जनता दल का अति पिछड़ा जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया था। जिसमें उदय नारायण चौधरी के अलावा मंत्री और विधायक शामिल हुए।