Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Nitish Kumar: ‘इसके गंभीर राजनीतिक परिणाम होंगे’, पप्पू यादव ने BJP को चेताया, कहा- जनादेश का अपमान काफी भारी पड़ेगा Bihar Rajya Sabha Election: बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट पर दिलचस्प लड़ाई, RJD के उम्मीदवार होंगे अमरेंद्र धारी सिंह BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत
02-Jan-2022 01:01 PM
GOPALGANJ : कुशीनगर से पिकनिक मना कर लौट रहे बोलेरो और ट्रक में टक्कर होने से बोलेरो में सवार 11 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए गया सदर अस्पताल भेजा गया है. 4 गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल से गोरखपुर रेफर कर दिया गया. घटना कुचायकोट थाने के कुचायकोट ओवर ब्रीज की है. यह सभी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से नए साल की पिकनिक मना कर लौट रहे थे.
यह हादसा एक जनवरी की देर रात कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर हुआ. कुचायकोट थाने के भठवा मोड़ के पास एनएच-27 पर अनियंत्रित दिशा से ट्रक घुस गया और बोलेरो में टक्कर मार दी. हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक ने बोलेरो सवार लोगों को करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटते रहा. बोलेरो में सवार लोग कुछ समझ पाते तब तक ट्रक लेकर चालक फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक बोलेरो में अधिकतर छोटे-छोटे बच्चे थे, जिन्हे गंभीर चोटें आयी है.
हादसा होने के बाद अफरातफरी मच गयी और एनएच पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन ठप हो गया. सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे घायलों की पहचान सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पिपराही और पडरौना गांव के रहनेवाले बोलेरो चालक भगवान यादव, दीपक कुमार, रोहित कुमार, नीतू देवी, प्रमिला देवी, अंतिमा देवी, सुनील कुमार और आनंद कुमार के रूप में की गयी है.