ब्रेकिंग न्यूज़

Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त

Home / news / कुशवाहा को कांग्रेस और आरजेडी ने दिया झटका, शुरू होते ही खत्म हो...

कुशवाहा को कांग्रेस और आरजेडी ने दिया झटका, शुरू होते ही खत्म हो गई मानव कतार

24-Jan-2020 12:01 PM

By Rahul Singh

PATNA : नीतीश सरकार के मानव श्रृंखला का जवाब देने उतरे उपेंद्र कुशवाहा को अपनों ने ही झटका दे दिया है। कुशवाहा के मानव कतार में कांग्रेस और आरजेडी के नेता शामिल नहीं हुए हैं। नीतीश सरकार की नीतियों के खिलाफ रालोसपा की तरफ से मानव श्रृंखला बनाई गई लेकिन वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी और वामदलों के इक्के दुक्के नेताओं को छोड़कर कोई भी कुशवाहा के साथ खड़ा नहीं दिखा।

उपेंद्र कुशवाहा ने मानव कतार बनाने का एलान करते वक्त सहयोगी दलों से समर्थन मांगा था लेकिन आरजेडी ने कुशवाहा की इस अपील को नजरंदाज कर दिया। आरजेडी की तरफ से आज कर्पूरी जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रालोसपा कार्यालय के पास ही प्रदेश आरजेडी कार्यालय में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होंगे लेकिन मानव कतार में कुशवाहा के साथ खड़ा होने से तेजस्वी ने कन्नी काट ली है। उधर कांग्रेस ने भी अपने नेताओं को कुशवाहा के मानव कतार में शामिल होने का निर्देश नहीं दिया लिहाजा कांग्रेस से कोई भी नेता कुशवाहा के साथ मौजूद नहीं रहा।

इस बाबात उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह हमारे पार्टी का पर्सनल कार्यक्रम था, हमने बस सहयोगी दलों से इसमें शामिल होने का अनुरोध किया था. मानव कतार में शामिल होने पहुंचे वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी का उन्होंने धन्यवाद दिया.