अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2022 05:57 PM
PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनितिक दलों द्वारा अपने स्तर से प्रचार- प्रसार भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, इस सीट पर चुनाव लड़ रही राजनीतिक दाल विकाशसील इंसान पार्टी के सुप्रीमों ने अपने प्रत्याशी नीलाभ कुमार को लेकर रोड शो कर वोट करने की अपील किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यहां का सर्व समाज वीआइपी के साथ है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी की जनता जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को धूल चटाएगी।
दरअसल, सन ऑफ मल्लाह के नाम से चर्चित मुकेश सहनी अपने प्रत्याशी निलाभ कुमार के समर्थन में कुढ़नी के तुर्की, मधौल, गाछी टोला, लक्ष्मीपुर टोला सहित कई क्षेत्रों में रोड शो में निकले। इस दौरान उन्होंने कहा कि,हमारी पार्टी विकास और गरीबों को अधिकार दिलाने की राजनीति करती है। सहनी ने कहा कि आज तक बिहार में कई पार्टियों की सरकार बनी, लेकिन आज भी बिहार उसी स्थान पर खड़ा है, जहां तीन-चार दशक पहले था।
इसके आगे सहनी ने कहा कि, अब हमारा देश और राज्य दोनों विकास करना चाहता है और विकास हमारे जैसे युवा ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि,जब यही फार्मूला अपनाकर अन्य राज्यों में विकास कर सकता है तो हम क्यों नहीं कर सकते हैं। इसलिए हमें युवाओं के अपील करते हैं कि वो हमारे साथ आए। सहीं इ कहा कि सही अर्थों में जिन्हें भी आपने अपना जनप्रतिनिधि बनाकर विधानसभा और लोकसभा भेजा, उन्होंने समर्पण भाव से आपके क्षेत्र के लिए काम नहीं किया।
इसके अलावा मुकेश सहनी ने कहा कि आज समय है जब अपने बीच के लोगों को अपने क्षेत्र का नेतृत्व करने का मौका दें। हमनेंआपके बीच से निलाभ कुमार को प्रत्याशी बनाया है, जबकि जदयू और भाजपा ने बाहर के प्रत्याशी को यहां उतरा। सहनी ने कहा कि, यहां समाज के सभी वर्गों का साथ उनके प्रत्याशी को मिल रहा है। इसलिए जीत तय है।