Bhagalpur Shiv Corridor : बिहार का पहला शिव कॉरिडोर बनने का रास्ता साफ, इस जगह जल्द शुरू होगा काम Bihar politics news : जेल में बंद विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: कोर्ट ने किया बरी, RJD प्रवक्ता बंटू सिंह भी निर्दोष करार दिए गए BPSC teacher recruitment : BPSC को नहीं मिल रही वेकेंसी, बिहार में आरक्षण रोस्टर में फंसी शिक्षकों की बहाली; पढ़िए क्या है पूरा अपडेट husband time sharing : पंचायत का अनोखा फैसला, पति को दो पत्नियों के बीच बंटवारा, इस दिन रहेगी छुट्टी Bihar news : पटना NEET छात्रा मौत मामले में SIT लगातार एक्टिव, ब्रह्मेश्वर मुखिया की बहू ने कहा - 26 तक है इंतजार, उसके बाद होगा... Bihar Police : मारब सिक्सर के 6 गोली..: इसी गाने पर डांस करती दिखीं बिहार की कई महिला जवान, पुलिस कैंप का वीडियो वायरल Patna NEET student case : बिना पर्चे कैसे मिली नींद की गोली, ट्रेन छोड़ स्कॉर्पियो से क्यों पटना आई छात्रा; SIT जांच में नया एंगल; जानिए नीट छात्रा मामले में क्या है नया अपडेट Patna encounter : पटना में लॉरेंस गैंग के गुर्गे का एनकाउंटर, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार; 36 से अधिक केस दर्ज Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में ठंड और कोहरे से राहत, अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा साफ मुजफ्फरपुर: मनीष राज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, कुख्यात कन्हाई ठाकुर समेत 6 गिरफ्तार
29-Nov-2024 02:13 PM
By First Bihar
PATNA: कोलकाता में क्षेत्रीय वेद सम्मेलन के समापन सत्र का उद्घाटन देश के वरिष्ठ संत स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी, युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह, महर्षि संदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान के सचिव डॉ. वीरुपक्ष जड़्डीपाल ने किया दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि वेद बचेगा तभी देश बचेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता के रक्षा हेतु युवा वर्ग तत्परता से आगे आएं। संत समाज को गांवों में युवा को ट्रेनिंग देना होगा। वहीं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बंगाल को बचाने हेतु गांव गांव में वेद विद्यालय खोलना होगा।
रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हमारे लोग नागरिक हैं तो उन्हें मारा जा रहा है और बंगाल में जो लोग चोर दरवाजे से आए हैं उन्हें माला पहनाया जा रहा है। मुगलों और अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा व्यवस्था हमला किया लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस ने उसे ठीक करने का प्रयास नहीं किया।
उन्होंने कहा कि धन्यवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने 2020 में नई शिक्षा नीति लागू किया। रोहित ने कहा कि हमें एकजुट होकर सनातन विरोधियों से लड़ना है। रोहित ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
