गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
10-Dec-2023 03:44 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: बिहार सरकार की मेजबानी में पटना के सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री का सामना लंबे समय बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अमित शाह का स्वागत तो किया लेकिन इस दौरान वे थोड़े असहज जरूर दिखे और इस दौरान बीजेपी से उनकी तल्खी भी साफ नजर आई। केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री का बॉडी लेंग्वेज ऐसा था मानों वे शाह को नोटिस नहीं लेते हैं।
दरअसल, पटना में 10 दिसंबर को 26वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड सरकार के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक की मेजबानी बिहार सरकार कर रही है ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही अमित शाह का स्वागत करना था। बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शाह को शॉल पहनाया और बुके देने के बाद बिहार का प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया।
एनडीए से अलग होने के करीब डेढ़ साल बाद सीएम नीतीश और अमित शाह की आमने-सामने मुलाकात हुई। न चाहते हुए भी मुख्यमंत्री को शाह का स्वागत करना पड़ा। इस दौरान सीएम नीतीश की बीजेपी से तल्खी की झलक भी देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब अमित शाह का स्वागत कर रहे थे तो उनका चेहरा दूसरी तरफ था। नीतीश ने जब शॉल पहनाया तो अमित शाह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया लेकिन मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया और दूसरी तरफ मुंह करके देखते रहे।
पूरे स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री खुद को ऐसे दिखाते रहे जैसे वे शाह को नोटिस नहीं ले रहे हों। शाह को बुके सौंपने के दौरान भी मुख्यमंत्री ने उनसे चेहरा फेर लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं के बीच न तो किसी तरह की कोई बातचीत हुई और ना ही किसी तरह का कोई अभिवादन ही देखने को मिला।
बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद से मुख्यमंत्री नीतीश लगातार केंद्र सरकार की बैठकों से किनारा करते रहे हैं। चाहे वह दिल्ली में नीति आयोग की बैठक हो या क्षेत्रीय परिषद की बैठक नीतीश कुमार इन बैठकों में जाने से बचते रहे लेकिन आज जब पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की मेजबानी बिहार कर रहा है तो ऐसे में इस बैठक में शामिल होना मुख्यमंत्री की मजबूरी बन गई और न चाहते हुए भी उन्हें शाह का स्वागत करना पड़ा।