ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / कोसी रेंज के DIG शिवदीप लांडे ने पदभार ग्रहण किया, एसपी समेत कई...

कोसी रेंज के DIG शिवदीप लांडे ने पदभार ग्रहण किया, एसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों ने किया स्वागत

03-Jan-2022 04:50 PM

By RITESH HUNNY

DESK: अपने काम करने के अलग तरीके की वजह से "सिंघम" के नाम से मशहूर शिवदीप लांडे को कोसी रेंज का डीआईजी बनाया गया। सहरसा पहुंचने के बाद शिवदीप लांडे ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। सहरसा एसपी लिपि सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। वही इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया और उन्हें नए साल की बधाईयां दी। 


पदभार ग्रहण करने के बाद शिवदीप लांडे ने मीडिया से भी बातचीत की। डीआईजी शिवदीप लांडे ने कहा कि उन्होंने अभी-अभी चार्ज लिया है। सुपौल, सहरसा और मधेपुरा के पूरे केस और लॉ एन्ड ऑडर को देखूंगा। साथ ही तीनों जिले के एसपी से भी बात करूंगा। उन्हें मेरा पूरा कॉरपोरेशन रहेगा। एसएसबी के साथ कॉर्डिनेशन कैसा है इन सभी बातों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे अररिया में एसपी थे। हरेक क्षेत्र को अच्छी तरह से जानते है। हर इलाके में लॉ एन्ड ऑडर को सख्ती से पालन कराया जाएगा।   


गौरतलब है कि 30 दिसंबर की देर शाम कई आईएएस और आईपीएस के तबादले से जुड़ी लिस्ट जारी की गयी थी। इस लिस्ट में बिहार कैडर के चर्चित आईपीएस ऑफिसर शिवदीप लांडे को भी नई पोस्टिंग मिली थी। उन्हें कोसी रेंज का डीआईजी बनाया गया। और आज सोमवार को उन्होंने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। 


शिवदीप लांडे इसी महीने महाराष्ट्र से अपना कार्यकाल पूरा कर बिहार लौटे हैं। उनके बिहार लौटते ही उनकी पोस्टिंग को लेकर भी चर्चा तेज थी। अब शिवदीप लांडे को कोसी क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि पहले की तरह शिवदीप लांडे यहां भी अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों पर ठंडे बरसाएंगे। शिवदीप लांडे इससे पहले मुंगेर, सहरसा, रोहतास और पटना में बतौर पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर वे अक्सर चर्चा में बने रहते थे।