ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण

कोलकाता से पैदल 500 KM चल पहुंचे शेरघाटी, ग्रामीणों ने 20 मजदूरों को गांव में घुसने से रोका

कोलकाता से पैदल 500 KM चल पहुंचे शेरघाटी, ग्रामीणों ने 20 मजदूरों को गांव में घुसने से रोका

28-Mar-2020 01:58 PM

GAYA: कोरोना का कहर मजदूरों पर चारों तरफ से पड़ रहा है. कोलकाता में मजदूरी करने वाले मजदूर जब लॉकडाउन में फंस गए तो किसी तरह से वह 500 किमी पैदल चल अपने गांव पहुंचे. लेकिन यहां पर भी आफत उनका पीछा नहीं छोड़ी. गांव के बाहर ही ग्रामीणों ने रोक दिया और गांव में घुसने पर पाबंदी लगा दी. यह घटना गया के शेरघाटी थाना क्षेत्र की है.


डॉक्टरों से जांच के बाद ही अंदर जाने की होगी अनुमति

ग्रामीणों ने गांव पहुंचे युवकों को कहा कि पहले डॉक्टर से जांच कराए. जांच में अगर सबकुछ ठीक रहा तभी ही गांव में आने दिया जाएगा. गांव के लोगों ने रास्ते को बांस और लकड़ी से घेर लिया है. बीटी बिगहा गांव पहुंचे युवक परेशान हैं. 20 मजदूर कोलकाता में मजदूरी करने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि इसकी सूचना लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को भी दे दी है.

कई और गांवों में भी यही है स्थिति

कोरोना के डर से गया के बिघी और मनफर गांव में भी ग्रामीणों ने गांव में आने वाले किसी भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया है. सड़क को घेरने के अलावे सड़क पर पोस्टर भी लगाया गया है. बता दें कि कोरोना के कारण गांव के लोग भी डरे हुए हैं. कोरोना संक्रमण के कारण दूसरे जगहों पर रहने वाले लोगों को गांव में नहीं जाने दे रहे हैं.