Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
12-Aug-2024 08:55 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश मामले पर इन नेताओं के ट्वीट पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग मिलकर एक्स पर ट्वीट करते हैं। घटना के कई दिनों के बाद इनकी नींद टूटी है। अखिलेश के पिता जी ने तो हिन्दुओं की लाश पर ही राजनिति की थी। राम मंदिर के कार सेवकों पर गोली चलाया गया था। ऐसे लोगों के कारण भारत में सनातनियों की यह दुर्दशा है ।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध पर बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते ममता बनर्जी को खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
बंगाल तृणमूल कांग्रेस सताधारी नेता और कार्यकर्ता के आतंक से त्राहिमाम है। महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या मामले में डमी को अपराधी बनाया गया है और दोषी को छोड़ा जा रहा है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और इस केस को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अब हिंसक हो गई है।
निर्भया कांड से जो दिल्ली में बेटी के साथ जो दुष्कर्म हुआ था उससे बड़ी घटना पश्चिम बंगाल में हुई है। जिसमें ममता सरकार दोषी को गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम रही है जिसका सिर्फ एक कारण है कि दोषी ममता की सरकार और पार्टी के लोग हैं ऐसा वहां के लोगों से पता चला है। एक बेटी होने के नाते ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए और जबतक जांच पूरी नहीं होती है ममता बनर्जी राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल की शासन सौंप दें।