ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / जमुई: कोलकाता-दरभंगा ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा...

जमुई: कोलकाता-दरभंगा ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा तफरी

10-Sep-2019 07:36 AM

By 9

JAMUI: बड़ी खबर जमुई से जहां कोलकाता- दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगियों में आग लग गई. आग लगने के चलते यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. घटना जसीडीह- किउल रेलखंड के झाझा रेलवे स्टेशन की है. फिलहाल रेलवे प्रशासन बोगी में लगी आग को बुझा दिया है और ट्रेन को आगे की तरफ प्रस्थान करा दिया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रेन नंबर 15233 अप कोलकाता दरभंगा ट्रेन में उस समय कोहराम मच गया जब अचानक ट्रेन की बोगी नंबर एस2 और एस3 से धुआं उठने लगा. देखते ही देखते ही देखते धुंआ दोनों कोच के अंदर पूरी तरह से फैल गया. जब ट्रेन झाझा रेलवे स्टेशन पर 8 बजकर 25 मिनट पर आकर रुकी तो यात्री जान बचाने के लिये इधर उधर भागने लगे. इस अफरातफरी के बीच फौरन इस बात की जानकारी स्टेशन प्रबंधक से लेकर दूसरे विभाग के कर्मियों को दी गई. जानकारी के बाद रेलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. इस बीच दोनों कोच से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. बाद में ट्रेन की मरम्मती काम कराने के बाद ट्रेन को झाझा से 9 बजकर 27 मिनट पर अगले स्टेशन के लिये प्रस्थान करवाया गया. मौके पर मोजूद अधिकारियों ने बताया कि ब्रेक शू के टाइट हो जाने के कारण अचानक घर्षण से धुंआ निकलने लगा. जमुई से गौतम की रिपोर्ट