ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश

कोढ़ा गैंग का कहर : मुकेश सहनी के नेता के साथ लाखों की लूट, विधानसभा के पास से मोबाइल भी छीन ले गए लूटेरे

16-Apr-2023 02:30 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अपराधी और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, बलात्कार, छिनतई की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है। जहां मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की नेता के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना में कोढ़ा गिरोह ने एक और छिनतई की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस बार शातिरों ने सबसे वीआईपी इलाके में विधानसभा गेट नंबर 6 के पास दिनदहाड़े एक महिला से पर्स छीन कर फरार हो गये। पर्स में डेढ़ लाख रुपये कैश, एक लाख रुपये से अधिक के दो मोबाइल और जरूरी कागजात भी थे।


बताया जा रहा है कि, छिनतई की यह घटना गर्दनीबाग के शिवपुरी पार्क के पास रहने वाली वीआइपी पार्टी की पटना जिलाध्यक्ष रानी खान के साथ घटी है। इसने घटना के संबंध में रानी खान ने सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई है। 


वहीं, इस घटना को लेकर रानी खान ने बताया कि शातिरों ने छिनतई के दौरान धक्का देकर गिरा भी दिया और हाथ से पर्स छीनकर भाग गये। विरोध किया तो धक्का देकर जमीन पर पटक दिया। इस छिनतई में दो लोग शामिल थे और ये लोग आर- 15 स्पोर्ट्स बाइक सवार थे। सबसे बड़ी बात है कि, जब इसको लेकर पुलिस से शिकायत की गई तो उन्हें कहा कि, विधानसभा ही नहीं बल्कि वहां से लेकर स्टेशन गोलंबर तक लगे सीसीटीवी कैमरे बंद हैं। 


इधर, इस घटना को लेकर पीड़िता ने कहा कि उसका मोबाइल अब भी ऑन है, जबतक उसका लॉक नहीं। टूटेगा तब तक मोबाइल स्वीच ऑफ भी नहीं हो सकता। अब पुलिस लोकेशन ट्रेस कर अपराधियों को अरेस्ट कर सकती है। फिलहाल पुलिस की टीम भी मामले के जांच में जुट गई है।