गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
26-Oct-2024 07:58 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। जहां किऊल नदी में नाव पलट गई है। इस घटना में दो महिलाएं लापता है और 12 लोग सवार थे। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दो गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद में जूट गई है।
लखीसराय में शुक्रवार को किऊल नदी में नाव पलट गई। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के देवघड़ा चंद्र टोला की है। यहां छोटा नाव (डेंगी) पर सवार होकर 12 लोग घास लाने नदी के उस पार जा रहे थे। इसी दौरान घाट से डेंगी के खुलेत ही उसमें पानी भरने लगा और बीच नदी में तेज धार रहने के कारण नाव डूब गया। इस दौरान नाव पर सवार रहे कुल 12 लोगों में से दो महिला नाव के साथ डूब गई जिसका खोज जारी है।
नाव पर कुल 12 लोग सवार थे, जिसमें सात महिला एवं पांच पुरूष थे। नाव को डूबते देख नाव मालिक भोला महतो सहित सभी पांच पुरूष किसी तरह तैर कर नदी से बाहर निकल गए। जबकि नाव को डूबते देख घाट पर रहे मोटर चालित दूसरे नाव से लोग वहां पहुंचे और पांच महिलाओं को किसी तरह पानी से खींचकर बाहर निकाला।
वहीं घटना की जानकारी के बाद थानाध्यक्ष चितंरजन कुमार एवं सूर्यगढ़ा सीओ स्वतंत्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर कैम्प किए हुए हैं। सीओ के द्वारा लापता महिला की खोज के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। वहीं थानाध्यक्ष स्थानीय लोगो के साथ मिलकर नाव से डूबे हुए डेंगी एवं दोनों महिला की खोजबीन नदी में कर रहे।
सीओ ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव छोटा था जिस पर छह से अधिक लोगों को सवार नहीं होना था। जबकि उस पर 12 लोग सवार हो गए। डेंगी पर सवार रहे लोगों में से देवघड़ा चंद्र टोला के उचित महतो की प्त्नी बलिया देवी पति एवं बुलबुल महतो की पत्नी रानी देवी लापता है जिसका खोजबीन जारी है।