ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो

Home / news / कितना भी हो हल्ला कर लें नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, बोले...

कितना भी हो हल्ला कर लें नहीं मिलेगा विशेष राज्य का दर्जा, बोले सुशील मोदी .... मरे घोड़े को चाभुक मार रहे नीतीश कुमार

25-Nov-2023 02:58 PM

By First Bihar

PATNA : नीतीश कुमार बिहार का विकास चाहते ही नहीं है। क्या मध्यप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा मिला। बिना विशेष राज्य का दर्जा मिले ही आज इतना तरक्की कर लिया है। इसलिए मेरा मानना है कि काम करने वाला चाहिए ना कि सिर्फ हल्ला करने वाला। यह बातें बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कही है।


सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार को कम करने वाला नेता चाहिए ना कि सिर्फ दूसरे पर ठीकरा फोड़ने वाला। यह केंद्र के माथे पर ठिकड़ा फोड़ देंगे कि पैसा नहीं दे रहे हैं। यह बहाली करते जा रहे हैं लगातार शिक्षक की जबकि वेतन के लिए उनके पास पैसे नहीं है। छठ पर्व के दौरान बिहार के नियोजित शिक्षकों को 3 महीने का वेतन नहीं मिला। इसलिए मैं कहना चाहूंगा कि उनके झांसे में मत आइए।


जैसे ही चुनाव नजदीक आया है वैसे ही विशेष राज्य का दर्जा ये वो  करना शुरू कर दिए हैं। 7 साल पहले कहां था विशेष राज्य का दर्जा। उसे समय चुप्पी साधे हुए थे अब अचानक से इनका विशेष राज्य के दर्जे की याद आ गई। नीतीश कुमार विशेष राज्य के दर्जे पर मरे घोड़े को चाभुक मार रहे हैं। नीतीश कुमार की सिफारिश पर रघुराम राजन  के नेतृत्व में कमिटी बनी। इसी कमिटी ने देश से विशेष राज्य के दर्जा खारिज कर दिया। तो यह साफ है की विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगा। 


वहीं, तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठाते हुए सुशील कुमार मोदी ने कहा कि- पहले उनको अपनी मां से पूछना चाहिए कि जब उनकी मां यहां सीएम थी तब बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिला। मैं तो तेजस्वी को यही कहना चाहता हूं कि - आप अपनी मां से पूछो जब वो सीएम थी तो बिहार विशेष दर्जा क्यों नहीं दिलाया? इतना ही नहीं  लालू प्रसाद केंद्र में मंत्री थे तो उन्हें इसकी कोशिश क्यों नहीं किया ? अब चुनाव आया तो विशेष राज्य का दर्जा मांगा जा रहा है। विशेष राज्य का दर्जा मर चुका है आप कितना भी धरना प्रदर्शन कर लें कुछ नहीं होने वाला है। नरेन्द्र मोदी बिहार को  एक लाख चालीस हजार का विशेष पैकेज दिया। बिजली एयरपोर्ट सड़क बन रही किसके पैसे से काम हो रहा।