अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
23-Nov-2022 09:33 PM
PATNA: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने आज पटना पहुंचकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। कहा तो यह जा रहा था कि उद्धव ठाकरे विपक्षी एकजुटता को लेकर बिहार पहुंचे हैं हालांकि सूत्र बताते हैं कि महाराष्ट्र में होने वाले निकाय चुनाव में बिहारी वोटर्स को गोलबंद करने के उद्देश्य से आदित्य ठाकरे पटना पहुंचे थे। तेजस्वी से उनकी मुलाकात पहले से तय थी लेकिन इसी बीच वे तेजस्वी यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए। सीएम नीतीश और आदित्य ठाकरे की मुलाकात पर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए आदित्य ठाकरे ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कल तक जो नीतीश कुमार बिहारियों के साथ अत्याचार करने वाली शिवसेना के खिलाफ बोलते थे आज उनकी तारिफ कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा करने के लिए नीतीश कुमार किसी भी हद तक जा सकते हैं।
संजय जायसवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार अब पूरे तौर पर अप्रासंगिक हो गए हैं। आदित्य ठाकरे सिर्फ तेजस्वी यादव से मिलने के लिए पटना आए थे लेकिन प्रतिष्ठा का ध्यान रखते हुए उन्होंने नीतीश कुमार से भी मुलाकात कर ली। नीतीश कुमार कल तक शिवसेना की मानसिकता के खिलाफ बोलते रहे हैं। बिहारियों को लेकर शिवसेना की जो मानसिकता रही है उसपर नीतीश कुमार सवाल उठाते रहे हैं, आज उनके साथ मिल भी रहे हैं और उनकी तारिफ भी कर रहे हैं। जिन लोगों को लेकर नीतीश कुमार हमेशा से एतराज जताते रहे हैं उनके साथ नीतीश का बैठना यह बताता है कि प्रधानमंत्री बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।
वहीं महाराष्ट्र में होने वाले एमसीडी चुनाव में नीतीश और तेजस्वी के प्रचार करने के सवाल पर संजय जायसवाल ने तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार का इतना बड़ा जनाधार महाराष्ट्र के भीतर है, इसलिए अगर वे चुनाव प्रचार करने वहां जा रहे हैं तो यह अच्छी बात है।महाराष्ट्र में जेडीयू कार्यकर्ताओं की कितनी मौजूदगी है कि जिसके लिए वे प्रचार करने जाएंगे, यह तो खुद नीतीश कुमार ही जानते हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां भी प्रचार करने के लिए जाएंगे, कम से कम उस इलाके में असफलता की पूरी गारंटी है।