ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
29-Dec-2024 09:25 PM
By First Bihar
Bihar News:आचार्य किशोर कुणाल का निधन बिहार और पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। आचार्य किशोर कुणाल के रुप में मानवता और समाज की पूरी ईमानदारी और निष्ठा से सेवा करने वाला एक सच्चा बेटा दुनिया छोड़कर गया। महावीर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे, पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल ने आजीवन निस्वार्थ भाव से बिहार और देश की सेवा की। धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक कार्यों में उन्होंने जो मिसाल कायम की है, वो अतुलनीय और अविस्मरणीय है। ये कहना है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का।
सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार को पटना में आचार्य किशोर कुणाल के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि दी। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अद्वितीय व्यक्तित्व वाले आचार्य किशोर कुणाल बिहार के युवाओं के रोल मॉडल थे। एक आईपीएस अधिकारी के रुप में, महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव, बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य के रुप में या फिर महावीर कैंसर अस्पताल व महावीर वात्सल्य अस्पताल जैसे सामाजिक संस्थाओं के संस्थापक के रुप में...सभी पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी कार्यशैली से हर किसी को मुरीद बनाया। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने अपना जीवन पूरी संतुष्टि से जीया और हर बिहार वासी को एक सबक देकर गए हैं कि एक जीवन में ही कितना कुछ किया जा सकता है।
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल की कमी सभी बिहार वासियों को हमेशा खलेगी। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। निर्धन, गरीब, बीमारों की सेवा के लिए उन्होंने जो कार्य किए हैं, उसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।