Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
14-May-2021 12:01 PM
DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। कोरोना महामारी के बीच देश के किसानों को पीएम ने एक बड़ा तोहफा दिया है। आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी की गयी।
पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर से कोहराम मचा हुआ है। वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ऐसे में कई लोगों के रोजगार पर भी खासा असर पड़ा है। कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों को बड़ी राहत दी है। किसानों को आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी कर दी गयी है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीये योजना की आठवीं किस्त जारी की। पीएम मोदी ने किसानों को उनके महत्वपूर्ण योगदान की तारीफ का और किसानों को धन्यवाद भी दिया।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त जारी होने के बाद अब रजिस्टर्ड किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाएंगे। इस योजना से 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह रकम किसानों के खाते में तीन किस्तों में भेजी जाती है। हर चार माह के बाद कृषि मंत्रालय एक किस्त जारी करता है। इसकी आठवीं किस्त अप्रैल में जारी होनी थी लेकिन कोरोना के कारण मई माह में इसकी आठवीं किस्त जारी की गयी है। इस योजना के तहत अब तक 14 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जा चुके है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किस्त की राशि आपके खाते में आई या नहीं इसे अब आप घर बैठे ही जान सकते हैं। इसके लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर सर्च करना होगा। वेबसाइट पर 'Farmers Corner'के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद 'लाभार्थी सूची' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपने इलाके से जुड़ी जानकारी जैसे- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम भरना होगा। सारी जानकारी भरने के बाद 'Get Report' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इस ऑप्शन को क्लिक करते ही स्क्रीन पर इस योजना की आठवीं किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।