बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Sep-2024 08:09 PM
By First Bihar
DELHI: नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने सोमवार को किसानों को बड़ी सौगात दी। केंद्रीय कैबिनेट ने 13966 करोड़ की लागत वाली कुल 7 कृषि योजनाओं को मंजूरी दे दी। केंद्र सरकार ने कहा है कि देश के किसानों के जीवन को बेहतर बनाने और उनकी आय को बढ़ाने के लिए ये फैसले लिए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि ये योजनाओं कृषि क्षेत्र को समर्थन देने, सतत विकास को बढ़ावा देने और सभी नागरिकों के लिए भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई हैं। कृषि से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने और देशभर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
केंद्रीय कैबिनेट ने खाद्य, पोषण के फसल विज्ञान के लिए समर्पित 3979 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है। वहीं 2817 करोड़ रुपए के डिजिटल कृषि मिशन को सरकार ने मंजूरी दी है। कृषि शिक्षा और प्रबंधन को सशक्त बनाने के लिए 2292 करोड़ रुपए के कार्यक्रम को स्वीकृति दी गई है।
इसके साथ ही साथ सरकार ने टिकाऊ पशुधन स्वास्थ्य के लिए 1702 करोड़ रुपए की योजना, बागवानी के विकास के लिए 860 करोड़ रुपए की स्वीकृति, कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 1202 करोड़ रुपए का आवंटन और प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन को मजबूती देने के लिए 1115 करोड़ रुपए की योजना को मंजूरी दी है।