‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार
03-Dec-2020 03:28 PM
DESK : कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है. अब अवार्ड वापसी का भी सिलसिला शुरू हो चुका है. पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अपना पद्म विभूषण सम्मान कर कृषि कानूनों के प्रति विरोध दर्ज किया है. उनके अलावा अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अभी अपना पद्म विभूषण सम्मान लौटाने की बात कही है.
बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था. बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखते हुए कृषि कानूनों का विरोध किया, किसानों पर एक्शन की निंदा की और इसी के साथ अपना सम्मान वापस दिया.
बादल ने अपने पत्र में लिखा कि वह जो हैं किसानों की वजह से हैं. ऐसे में उन्हें पद्म् विभूषण अवार्ड रखने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने लिखा कि किसानों के साथ जिस तरह का धोखा किया गया है, उससे उन्हें काफी दुख पहुंचा है. किसानों के आंदोलन को जिस तरह से गलत नजरिये से पेश किया जा रहा है, वो दर्दनाक है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को विरोध में अकाली भाजपा गठबंधन पहले ही टूट चुका है. यह अकाली दल से भाजपा का सबसे पुराना गठबंधन था. अकाली व भाजपा नेता इसे हाड मांस का साथ मानते थे. इसी मुद्दे पर अकाली कोटे की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था.