अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
11-Aug-2024 09:23 AM
By First Bihar
KHAGADIYA : बिहार में इन दिनों नदियों का बहाब काफी तेज है। अधिकतर नदियां खतरे के निशान के ऊपर है। ऐसे में खगड़िया में किसानों से भरी हुई एक नाव पलट गयी। बागमती नदी की उपधारा में दो लोग लापता हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, मानसी थाना इलाके में यह घटना घटी है। पशुपालकों से भरी एक छोटी नाव हादसे का शिकार बनी। यहां नाव में सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग नदी के दूसरी ओर जा रहे थे। उनमें कुछ पशुपालक थे जो चारा लेने जा रहे थे और कुछ लोग परवल तोड़ने भी कुछ लोग जा रहे थे। पानी में कुछ दूर जाते ही नाव पलट गयी। दो लोग इस हादसे में लापता हैं जिनकी खोज की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत खिड़निया घाट पर यह हादसा हुआ है। नाव पर सवार होकर कई किसान व पशुपालक दियारा जा रहे थे। नाव जैसे ही कुछ दूर बढ़ी तो अनियंत्रित हो गयी। नाव बागमती की उपधारा में डूब गयी। जिससे नाव पर सवार लोगों में कोहराम मच गया. आनन-फानन में लोग नदी में तैरकर अपनी जान बचाने लगे. लेकिन दो लोग नदी में ही डूब गए और लापता हो गए। अधिकतर लोग बाहर आ गए लेकिन एक महिला व एक युवक अभी भी लापता है।
बता दें कि नाव में सवार लोगों में कुछ किसान थे जो परवल तोड़ने के लिए दियारा जा रहे थे। कुछ लोग अपने पशुओं के चारा के लिए भी बहियार जा रहे थे. अचानक हुए इस हादसे का शिकार बन गए। किसी तरह लोगों ने अपनी जान बचायी लेकिन दो लोग लापता हैं। जिनके परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी लोग नाव पर सवार होकर परवल तोड़ने दियारा क्षेत्र जा रहे थे। मानसी के खिड़निया घाट की घटना पर हादसा हो गया।