मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
26-Dec-2020 10:01 PM
PATNA : भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को जान से मारने की धमकी मिली है. किसी अज्ञात शख्स ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है. राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. उन्होंने बताया है कि बिहार से किसी अपराधी ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है.
धमकी मिलने के बाद किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत लगातार सरकार को निशाने पर ले रहे हैं. उन्होंने गाजियाबाद के एसपी से इस घटना की शिकायत की है. किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया है कि "बिहार से एक फोन आया था, जिसमें कहा गया हथियारों की जरूरत है क्या ? बताओ कितने हथियार भिजवाने हैं, तुम्हें मारने का प्लान है."
आपको बता दें कि यूपी गांजीपुर बॉर्डर पर किसान आंदोलन के साथ खड़े राकेश टिकैट को शुक्रवार को अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया था. जब उन्होंने फोन उठाया तो दूसरी ओर से शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. इस घटना को लेकर राकेश टिकैत ने कौशांबी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को कॉल रिकार्डिंग भी सौंपी है. पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई है.
इंदिरापुराम सीओ के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है. सर्विलांस की टीम गठित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस अधिकारी धमकी देने वाले शख्स की तलाश में जुट गए हैं.