ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत

Home / news / किरायेदार निकला अपहरणकर्ता, पटना से अपहरण के बाद बच्चे को ले गया था...

किरायेदार निकला अपहरणकर्ता, पटना से अपहरण के बाद बच्चे को ले गया था लखीसराय, पुलिस ने दबोचा तब बोला- बच्चे से था लगाव इसलिए घूमाने ले आए

14-May-2021 03:37 PM

DESK: पुलिस की तत्परता से आज एक मासूम अपने घर सकुशल पहुंच गया। पटना और लखीसराय पुलिस ने मामले का खुलासा किया। पुलिस में कार्रवाई करते हुए पटना से अपहृत बच्चे को लखीसराय से बरामद कर लिया। वही अपहरणकर्ता को भी धड़ दबोचा। गौरतलब है कि बुधवार को पटना के कुम्हरार स्थित नया टोला से 7 साल के क्रिसचेत कुमार का अपहरण कर लिया गया था। आरोपी किराएदार ने ही अपहरण की इस वारदात को अंजाम दिया था। 



पटना के नया टोला तालाब कुम्हारर निवासी सुजीत कुमार यादव ने बेटे के अपहरण की सूचना दी थी। बच्चे के अपहरण का आरोप अपने किराएदार मनोज मंडल पर लगाया था। इसके बाद पटना पुलिस को वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी मनोज मंडल बच्चे को लेकर बुधवार शाम 7 लखीसराय के किउल स्टेशन पर उतरा था और यही आसपास के इलाके में छिपा है। सूचना के आधार पर लखीसराय पुलिस ने छापेमारी कर बच्चे को बरामद कर लिया। आरोपी मनोज मंडल ने बच्चे को अपने रिश्तेदार के गांव में एक झोपड़ी में छिपाकर रखा था। आरोपी की पहचान कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र के महादेव नगर मलिया निवासी मनोज कुमार मंडल के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपहरणकर्ता ने बताया कि मकान मालिक के बच्चे से उसे काफी लगाव है। बच्चे को घूमाने के लिए वह उसे लेकर लखीसराय पहुंचा है। आरोपी ने बच्चे के घरवालों द्वारा लगाए जा रहे आरोप को गलत बताया। 



गौरतलब है कि बुधवार को 7 साल का क्रिसचेत कुमार अपने घर के बाहर खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद देर रात परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने गुरुवार को घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उनका किराएदार मनोज मंडल बच्चे को अपने साथ ले जाता दिखा। जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल टावर के लोकेशन के आधार पर लखीसराय पुलिस को फोन किया और फिर लखीसराय पुलिस ने छापेमारी कर अपहरणकर्ता को धर दबोचा।