Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
08-Oct-2021 10:12 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना नगर निगम की मेयर और डिप्टी मेयर की गाड़ी जब्त कर ली गई है. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने इन गाड़ियों को ढ़ाई साल पहले खरीदा था लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं किया गया था इसलिए एजेंसी अपने साथ दोनों की गाड़ियां उठा कर ले गई है.
दरअसल, पटना की मेयर सीता साहू और डिप्टी मेयर रजनी देवी की गाड़ी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों की सरकारी गाड़ी एजेंसी द्वारा वापस ले ली गई है. उनके लिए करीब दो साल पहले फॉर्च्यूनर गाड़ी खरीदी गई थी. लेकिन, पैसे का भुगतान नहीं होने से अबतक इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया था.
मेयर और डिप्टी मेयर कानून का उल्लंघन करते हुए बना रजिस्ट्रेशन और बिना नंबर के गाड़ी चला रहे थे. नगर निगम द्वारा भुगतान न करने पर गाड़ी उठने की खूब चर्चा हो रही है. मार्च 2019 में 38-38 लाख की दो गाड़ियां खरीदी थी. जिसका 76 लाख रूपये भुगतान कंपनी को होना था लेकिन भुगतान न होने के कारण कंपनी ने दोनों गाड़ियां वापस ले ली. कंपनी दोनों ही गाड़ियों के भुगतान के लिए साल 2019 से ही नगर निगम के चक्कर काट रही थी लेकिन इस बीच उन्हें कोई भी राशि भुगतान नहीं हुआ है.
निगम सूत्रों का कहना है कि गाड़ी एजेंसी की ओर से उपलब्ध करा दी गई. लेकिन, निगम प्रशासन द्वारा पैसे का भुगतान नहीं किया गया. इस कारण एजेंसी द्वारा रजिस्ट्रेशन ही नहीं कराया गया और अब अचानक गाड़ियों को वापस ले लिया गया. मेयर सीता साहू ने कहा कि हाईकोर्ट का आदेश है कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां नहीं चलाई जा सकती हैं. इसलिए एजेंसी को गाड़ी वापस कर दी गई है. माना जा रहा है कि अब महापौर और उपमहापौर के लिए नगर निगम किराये की गाड़ी की व्यवस्था करेगा.