ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / खुले में कचरा फेंकने वाले हो जाएं सावधान, ऐसा किया तो आपकी तस्वीरें...

खुले में कचरा फेंकने वाले हो जाएं सावधान, ऐसा किया तो आपकी तस्वीरें लोग देखेंगे

05-Jan-2023 04:59 PM

PATNA: पटना में कचरा फैलाने वालों की फोटो अब सार्वजनिक की जाएगी। उनकी तस्वीर को अब पटना के लोग देखेंगे। पटना नगर निगम ने इसे लेकर पहल शुरू कर दी है। राजधानी पटना में 14 जगहों पर वैरिएबल मैसेज साइन बोर्ड डिस्पले मशीन (VMD) लगाया गया है। वीएमडी पर कचरा फैलाने वालों की फोटो लगायी जाएगी। जिसे सड़क पर चलने वाले सभी लोग देखेंगे और यह प्रण करेंगे की वे कचरा नहीं फैलाएंगे। नहीं तो ऐसा किया तो उनकी भी फोटो डिस्पले पर लग जाएगी। 


नगर आयुक्त सह स्मार्ट सिटी के एमडी अनिमेष कुमार परासर ने बताया कि पटना में लोग खुले में कचरा फेंकते नजर आए हैं। कुड़ा फेंकते इनकी तस्वीर ली जाएगी और उसे पटना में लगे वीएमडी पर दिखाया जाएगा। कुड़ा फेंकने वालों की तस्वीर एक सप्ताह तक नाम और पते के साथ लगायी जाएगी।


पटना को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए पटना नगर निगम ने यह पहल शुरू की है। कूड़ा प्वाइंट को खत्म करने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चौक चौराहे पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। 


पटना के दानापुर रेलवे स्टेशन, रूपसपुर फ्लाइओवर, एम्स गोलंबर, पटना जू, विकास भवन, गुरु गोविंद सिंह पथ, बोरिंग रोड चौराहा, पटेल गोलंबर, आयकर गोलंबर, दीघा गोलंबर, गंगा पथ, करगिल चौक, जेपी गोलंबर और कंकड़बाग में वीएमडी मशीन लगाया गया है। इसलिए यदि आप भी कुड़ा-कचरा फैलाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा ना हो कि आपकी तस्वीर भी डिस्पले पर लगा दी जाए।