Mahila Rojgar Yojana Bihar : बिहार की महिलाओं के खाते में होली के बाद आएंगे 20-20 हजार रुपए, जानिए दूसरी क़िस्त लेने के क्या है नियम Traffic Management : पटना के इन रास्तों पर इस दिन नहीं चलेंगी गाड़ियां, बदली ट्रैफिक व्यवस्था; जानिए क्या है वजह Bihar Intermediate Exam 2026 : आज समाप्त होगी बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, इस दिन तक रिजल्ट आने की उम्मीद Bihar weather : बिहार में फरवरी में ही गर्मी का असर: मौसम विभाग ने बताया तापमान बढ़ने का कारण शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना
18-Jan-2023 09:12 AM
By First Bihar
RANCHI : बिहार में महागठबंधन में शामिल दो प्रमुख दलों के बीच उठी रार कम होती हुई नजर नहीं आ रही है। अब यह लड़ाई एक मंत्री से निकल कर सीएम नीतीश की कुर्सी तक जा पहुंची है। जिस तरह से बीते कल राजद के तरफ से इशारों ही इशारों में नीतीश कुमार हो चुनौती दे दी गई और उनसे शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लेने को कहा गया। वहीं, जेडीयू के तरफ से भी ट्वीट कर नीतीश के विकास को दिखाया गया है। इसके बाद अब एक बार फिर से बिहार सरकार में मंत्री और जेडीयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश को लेकर बड़ा बयान दिया है।
बिहार सरकार के मंत्री ने झारखंड की राजधानी रांची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि, नीतीश कुमार किसी की कृपा से बिहार के सीएम नहीं बने हैं। बल्कि वे अपनी काबिलियत से मुख्यमंत्री बने हैं। दरअसल, यह बातें उन्होंने तब कहा जब उनसे पत्रकारों ने यह सवाल किया कि, नीतीश कुमार वापस से भाजपा के साथ जा सकत हैं इस बात की चर्चा तेज हैं। इसी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि,तीश कुमार का व्यक्तित्व ही ऐसा है कि भाजपा और राजद दोनों उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार करते हैं। वह किसी के कृपा से सीएम नहीं बने हैं, बल्कि खुद की काबिलियत से मुख्यमंत्री बने हैं। वे अपनी कार्यशैली और कार्यप्रणाली से मुख्यमंत्री बने हैं।
इसके आगे अशोक चौधरी ने इशारों ही इशारों में लालू के शाशनकाल को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि, नीतीश कुमार जब पहली बार सीएम बने थे तो इन्होने बिहार का बजट बढ़ाया था। इस दौरान बिहार का बजट 32 हजार करोड़ रुपये का था। आज यह बजट बढ़ कर दो लाख 32 हजार करोड़ रुपए हो गए हैं।
वहीं, आगामी विधानसभा में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर किये गए सवालों पर कहा कि, अगले कुछ घंटों में मुझे बिहार वापस से जाना है अब मैं वहां सही- सलामत पहुंचूंगा या नहीं कौन जानता है। ऐसे में 2025 में क्या होगा इसको लेकर अभी से कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री यह कह चुके हैं कि, 2025 का चुनाव बिहार में तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ना है। लेकिन, इसके बाबजूद पिछले कुछ दिनों से इन दोनों पार्टियों के बीच उठी विवाद के बाद यह सवाल किया जा रहा है कि, पहले इनलोगों का गठबंधन बचेगा या नहीं। जिसके बाद अब मंत्री का इस तरह का बयान सामने आया है।