ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा

अशोक गहलोत ने सभी विधायकों को जयपुर किया तलब, नाराज सचिन पायलट 15 विधायकों के साथ दिल्ली में डाले हैं डेरा

12-Jul-2020 02:47 PM

DESK: मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान सरकार पर खतरा मंडराने लगा है. इसका सबसे बड़ा कारण सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच लंबे अर्से से चल रहा विवाद है. गहलोत को डर लगा रहा है कि पायलट सरकार गिराने में जुटे हैं. 

सभी विधायकों को जयपुर आने का आदेश

अशोक गहलतोत आज सुबह से ही अपने आवास पर कांग्रेस विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं. जो विधायक जयपुर से बाहर है उनको जयपुर आने के लिए बोला गया है. जयपुर आते ही उनको सीएम से मिलने का आदेश दिया गया है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट 15 कांग्रेस विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. 

दिल्ली में डेरा डाले हैं सचिन पायलट

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट कई दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. वह कैबिनेट की मीटिंग में भी शामिल नहीं हुए हैं. बताया जा रहा है कि कई विधायकों का मोबाइल नंबर बंद है. जिससे गहलोत को लग रहा है कि ये विधायक सचिन पायलट के साथ कही दिल्ली में तो नहीं है. बता दें कि अशोक गहलोत ने ट्वीट 'एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी. उस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चीफ व्हिप एवम अन्य कुछ मंत्री और विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं.