बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
19-Aug-2024 09:47 AM
By First Bihar
DESK : जम्मू-कश्मीर व हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ राजनीतिक दलों को बिहार समेत कई राज्यों में विधानसभा की खाली हुई सीटों पर उपचुनाव के एलान का भी इंतजार था। हालांकि उपचुनावों का एलान न होने से इन सभी को निराशा हाथ लगी है। इसके बाद जब इसको लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने अपने ही अंदाज में इसका जवाब दिया है।
निर्वाचन आयोग का बिहार समेत कई राज्यों में उपचुनाव से जुड़े सवाल पर कहा है कि रिक्त सीटों पर चुनाव कराना है लेकिन अभी मौसम अनुकूल नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मौजूदा समय में वायनाड लोकसभा सीट सहित उत्तर प्रदेश, बिहार व असम जैसे राज्यों में विधानसभा की करीब 46 सीटें रिक्त है।
आयोग इन उपचुनावों को दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ कराने की तैयारी में था, लेकिन इन सभी राज्यों में अभी मौसम अनुकूल नहीं है। बारिश के चलते इन राज्यों में बाढ़ व भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में इन सभी उपचुनावों को स्थिति सामान्य होने पर कराए जाएंगे। कुमार ने कहा कि छह महीने के भीतर ही रिक्त हुई इन सीटों पर चुनाव करा लिए जाएंगे। खास बात है कि विधानसभा की इन रिक्त सीटों में 10 सीटें अकेले उत्तर प्रदेश की है।
उधर मुख्य चुनाव आयुक्त ने इशारों ही इशारों में बड़ी बात कही है। राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में फैलाए जाने वाले फेक नैरेटिव से निपटने के लिए वह पूरी तरह से सतर्क और तैयार भी है। वैसे तो इस समस्या से पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन हमने इसकी काट खोज ली है। देश के परिपक्व मतदाता इसका जवाब देने के लिए भी तैयार है। फेक नैरेटिव गुब्बारा जैसे है। यही वह ज्यादा ऊपर उठ गया तो उसे फोड़ना मुश्किल होता है।