बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Apr-2020 07:02 AM
PATNA : पटना की खाजपुरा की रहने वाली जिस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और यही प्रशासन के लिए बड़ी मिस्ट्री बन चुका है। अधिकारी लगातार जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं कि आखिर इस महिला तक संक्रमण कहां से पहुंचा। स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार इस पूरे इलाके की स्कैनिंग कर रहे हैं। खाजपुरा की जिस महिला को कोरोना हुआ उसका पति एटीएम वैन का ड्राइवर है। इस बात की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। अब लगातार यह डाटा खंगाला जा रहा है कि वह किन इलाकों के एटीएम में सर्विस के लिए पहुंचा था। एटीएम वैन को सेनेटाइज किया गया है और अब आगे की स्कैनिंग को लेकर अधिकारी माथापच्ची कर रहे हैं।
वैशाली के जिस युवक की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई उसके संक्रमण के स्रोत की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है। उस युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी और यही सरकार के लिए परेशानी का बड़ा सबब है। अब एक बार फिर पटना की महिला के संक्रमण का स्रोत पता करना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला के पति से भी जानकारी इकट्ठा की है।
अधिकारियों के हाथ-पांव इसलिए भी फूले हुए हैं क्योंकि महिला को लेकर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वह पिछले एक महीने से अपने मकान के ऊपरी फ्लोर से नीचे नहीं उतरी है। उसके मकान में नीचे दूसरे किराएदार रहते हैं जो पहले समोसा बेचा करते थे। लॉकडाउन के बाद नीचे रहने वाले किराएदार सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं। महिला का पति पीएनबी यूनियन बैंक के एटीएम में कैश डालने वाली वैन का ड्राइवर है। उसके परिवार में दो बच्चे और ससुर भी हैं। ऐसे में उसके संक्रमण के स्रोत को लेकर अब तक कोई सही जानकारी नहीं मिल पाई है। खाजपुरा की महिला के संपर्क में आए 12 लोगों को क्वारन्टीन किया गया है। इनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने पटना के होटल पाटलिपुत्र अशोक में इन सभी को क्वारन्टीन किया है। इनमें छह रिक्शा चालक दो किराएदार पति और दो बच्चों समेत परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। अगर इनमें से किसी का रिपोर्ट पॉजिटिव आता है तो पूरे मोहल्ले की स्क्रीनिंग और जांच कराई जाएगी।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...